फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Muslim Community Protests Against Beating of Youth in Bhopal; Stages Demonstration Outside Police

Bhopal News: भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 06:57 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 12 May 2026 06:57 PM IST
सार

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में मुस्लिम युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Bhopal News: Muslim Community Protests Against Beating of Youth in Bhopal; Stages Demonstration Outside Police
मुस्लिम समाज के लोगों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में एक होटल में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के मिलने के बाद कथित लव जिहाद के आरोप लगाकर युवक की पिटाई किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर काजी के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। समाज के लोगों ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोग
पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे प्रदर्शनकारियों में ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि युवक के साथ की गई मारपीट अमानवीय है और घटना के दौरान धार्मिक आस्था को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे गए, जिससे समाज में नाराजगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-75 साल तक के अफसरों के भरोसे निगम, अपने ही नियमों को दरकिनार कर रहा एमपीटी
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। घटना के बाद गोविंदपुरा इलाके में तनावपूर्ण माहौल बताया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी संगठन कानून हाथ में लेने की कोशिश न करे।

यह भी पढ़ें-भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ केक बदले रूट, 19 मई तक रहेगा असर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed